सर्दी में आंवला शॉट्स के साथ करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे ढेरों फायदे और बीमारियां रहेंगी कोसों दूर
- हाल ही में एक्सपर्ट ने सर्दी की सुबह रोजाना आंवला शॉट्स पीने के बारे में बताया है। रोजाना इस शॉट्स को पीने से कई समस्याएम दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं रेसिपी और फायदे।

आंवला सेहत के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। इसे औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, जो सेहत के साथ बालों और स्किन के लिए फायदेमंद होते है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने भी इसके बारे में बताया है। हाल ही के इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने सर्दी की सुबह की शुरुआत आंवला शाॉट्स से करने की सलाह दी है। जानिए, कैसे बनता है इसका शॉट्स और इसके फायदे
कैसे बनता है आंवला शॉट्स
इसे बनाने के लिए 3से4 आंवले लें और फिर उन्हें काट लें। अब ब्लेंडर जार में डालें और बिना पानी डाले इसे चिकना पीस लें। फिर इस चिकने पेस्ट को छलनी में डालकर दबा कर इसका रस निकाल लें।
आंवला शॉट्स से मिलेंगे कई फायदे
1) यह थायराइड को संतुलित करने में मदद करता है और बालों को झड़ने से रोकता है। इसके अलावा समय से पहले सफेद होने में भी देरी करता है।
2) यह एसिडिटी, सूजन या अन्य गैस्ट्रिक समस्याओं में भी मदद करता है।
3) आंवला जूस पाचन में सुधार करता है और हाई शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। यहीं वजह है कि ये दिल के लिए अच्छा है।
4) इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। जो एनर्जी और इम्यूनिटी का पावरहाउस है। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो स्किन को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है।
5) ये शॉट्स खून को प्यूरिफाई करता है, ऐसे में सभी स्किन समस्याओं के लिए भी ये बहुत अच्छा है।
6) इसमें विटामिन ए होता है, ऐसे में यह आंखों के लिए अच्छा है।
7) इसमें विटामिन सी होने की वजह से ये मूड में भी सुधार करता है, तनाव और चिंता के लक्षणों को कम करता है।
8) वजन घटाने और बढ़ाने दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वजन बढ़ाने के लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर को 1 चम्मच घी के साथ मिलाएं। फिर 5 मिनट के बाद गुनगुने पानी में घूंट-घूंट करके इसे खाएं। वहीं वजन घटाने के लिए आंवला शॉट में 1 चम्मच शहद मिलाएं और हर सुबह पीएं।
ध्यान रखें- आंवला की तासीर ठंडी होती है इसलिए खांसी और सर्दी से परेशान लोगों को इसे शहद के साथ खाना चाहिए। आंवला स्वाद में खट्टा होता है, इसलिए जोड़ों के दर्द वाले लोगों को भी इससे बचना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।