खीरे से बनी होममेड फेस क्रीम लगाकर खिल उठेगा चेहरा, सीखिए बनाने का तरीका How to make homemade cucumber face cream, ब्यूटी टिप्स - Hindustan

खीरे से बनी होममेड फेस क्रीम लगाकर खिल उठेगा चेहरा, सीखिए बनाने का तरीका

खीरा सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल फेस पैक बनाने के साथ ही फेस क्रीम बनाने के लिए भी कर सकते हैं। यहां जानिए खीरे से फेस क्रीम बनाने का तरीका।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 June 2025 11:34 AM
share Share
Follow Us on
खीरे से बनी होममेड फेस क्रीम लगाकर खिल उठेगा चेहरा, सीखिए बनाने का तरीका

गर्मियों के मौसम में खीरा सेहत के अलावा स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। ये पानी से भरपूर होता है जिसकी त्वचा को गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरत होती है। खीरा विटामिन, मिनरल्स और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये स्किन को नमी देता है और ठीक तरह से चेहरे को साफ भी करता है। जब आप रोजाना स्किन पर इसका इस्तेमाल करते हैं तो डेड स्किन सेल्स से निपटने में भी मदद मिलती है। खीरे को स्किन पर कई तरीकों से लगाया जा सकता है। आप फेस पैक और टोनर के अलावा फेस क्रीम भी बना सकते हैं। इस क्रीम के रोजाना इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं और चेहरा भी खिल उठता है।

खीरे से फेस क्रीम बनाने का तरीका

- आधा कप खीरा

- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

- 1-2 कैप्सूल विटामिन ई तेल

- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल

- आधा चम्मच बादाम का तेल

- 2 बड़े चम्मच गुलाब जल

- 2 बड़े चम्मच शिया बटर

कैसे बनाएं खीरे से फेस क्रीम

क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छे से धो लें और फिर कद्दूकस कर लें। अब कद्दूकस किए खीरे को एक छन्नी पर रखकर उसका सारा पानी निकाल लें। अब इस पानी को एक तरफ रख। एक बर्तन में पानी उबालने के लिए रखें और फिर दूसरे बर्तन में शिया बटर निकालें। डबर बॉइलर प्रोसेस से इसे पिघला लें। अब खीरे के पानी में एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। फिर इसमें नारियल और बादाम के तेल को मिलाएं। अब इसमें गुलाब जल डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसे तब तक मिक्स करें जब तक की ये सॉफ्ट क्रीम में न बदल जाए। अब इस क्रीम को एक कंटेनर में भरें और फिर रोजाना इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें:मुलायम बाल चाहिए तो घर पर तैयार करें कैराटिन हेयर मास्क, आसान है बनाने का तरीका
ये भी पढ़ें:धूप से काले हो गए हैं हाथ-पैर, तो इस होममेड डी-टैन बॉडी वॉश का करें इस्तेमाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।