लाल-हरा ही नहीं प्याज की होती हैं कई वैरायटी, जानें किस डिश के लिए करें कौन सा प्याज यूज kitchen tips where to use which colour onion know different colours of onion and their correct use, खाना - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाkitchen tips where to use which colour onion know different colours of onion and their correct use

लाल-हरा ही नहीं प्याज की होती हैं कई वैरायटी, जानें किस डिश के लिए करें कौन सा प्याज यूज

क्या आप यह बात जानते हैं कि हर डिश में अलग रंग का प्याज का यूज होता है। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होता है। अगर आप भी इस कुकिंग साइंस से अनजान है तो आपकी कंफ्यूजन दूर करते हुए आपको बताते हैं कौन से रंग का प्याज किस चीज के लिए यूज होता है।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 09:58 AM
share Share
Follow Us on
लाल-हरा ही नहीं प्याज की होती हैं कई वैरायटी, जानें किस डिश के लिए करें कौन सा प्याज यूज

Types of Onions and How to Use Them: दाल-सब्जी की ग्रेवी करनी हो तैयार या फिर चटनी या सलाद से खाने का बढ़ाना हो स्वाद, प्याज ज्यादातर घरों में यूज किया जाता है। प्याज का नियमित सेवन सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में भी राहत देने का काम करता है। प्याज खरीदते समय आपको अकसर बाजार में लाल, सफेद, पीले या हरे रंग जैसे कई तरह के प्याज देखने को मिलते हैं। जिसमें से अकसर कोई भी एक रंग का प्याज खरीदने के बाद आप उसे किचन में एक ही तरह से यूज करने लगते हैं। लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि हर डिश में अलग रंग का प्याज का यूज होता है। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होता है। अगर आप भी इस कुकिंग साइंस से अनजान है तो आपकी कंफ्यूजन दूर करते हुए आपको बताते हैं कौन से रंग का प्याज किस चीज के लिए यूज होता है।

कौन से रंग का प्याज किस चीज के लिए यूज होता है?

पीला प्याज

पीले प्याज का स्वाद तीखा और पकाने पर मीठा और रंग सुनहरा हो जाता है। दूसरे रंग के प्याज की तुलना में पीली प्याज में सल्फर की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से इसे कच्चा खाना मुश्किल होता है। हालांकि भारतीय व्यंजनों में पीले रंग के प्याज का सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। इसका सही इस्तेमाल दम वाले भोजन जैसे बिरयानी, स्ट्यू, रोस्टिंग और सूप जैसे चीजों, जो हल्की आंच पर देर तक पकाए जाते हैं, उसमें किया जाता है। आप पीले प्याज का यूज प्याज के पकौड़े बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

लाल रंग का प्याज

लाल रंग का प्याज स्वाद में तीखा, क्रिस्पी और हल्का मीठा होता है। कच्चा खाने पर इसका रंग और स्वाद दोनों शानदार लगते हैं। आप लाल रंग का प्याज सलाद, सैंडविच, बर्गर, टैकोस, गार्निश करने और चाट में कच्चा डालकर खाने के लिए कर सकते हैं। लाल रंग का प्याज अचार बनाने से लेकर सिरके वाला प्याज बनाने के लिए परफ्केट रहता है। लाल प्याज का तीखापन कम करने के लिए आप इसे काटने के बाद ठंडे पानी में भिगोकर रख सकते हैं।

सफेद प्याज

पीले प्याज की तुलना में सफेद प्याज का स्वाद कम तीखा, कुरकुरा और हल्का मीठा होता है। गर्म करने पर यह प्याज नरम और मीठा हो जाता है। सफेद प्याज का यूज ज्यादातर मेक्सिकन व्यंजनों जैसे सालसा, चटनी, पास्ता सॉस और व्हाइट सॉस के साथ किया जाता है। भूनने या ग्रिल करने पर सफेद प्याज शानदार स्वाद देता है। हालांकि सफेद प्याज को ज्यादा नहीं पकाना चाहिए वरना यह बहुत नरम हो जाता है।

हरी प्याज

हरी प्याज को सर्दियों के मौसम में खूब पसंद किया जाता है। लोग हरे रंग की प्याज की सब्जी बनाकर खाते हैं। आप चाहे तो इस रंग की प्याज को फ्लेवर बढ़ाने के लिए सलाद, सूप या पैनकेक में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चाइनीज और मैक्सिकन फूड के टेस्ट को बढ़ाने में तो हरे प्याज का जवाब नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।