एसी-कूलर की हवा में सोने से चेहरे पर क्यों आ जाती है सूजन? ये है 5 वजह
एसी-कूलर की हवा के नीचे सीधे सोने से कई बार व्यक्ति के चेहरे पर सूजन की समस्या होने लगती है। क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की असल वजह।

Reasons Why Your Face Looks Puffy in the Morning: भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत पाने के लिए लोग एसी-कूलर की ठंडी हवा का सहारा लेते हैं। एसी-कूलर की हवा गर्मी की वजह से महसूस होने वाली बैचेनी और घबराहट को तुरंत दूर करने का एक आसान उपाय है। बावजूद इसके कई लोग इस हवा में सोने के बाद चेहरे पर सूजन की शिकायत करते हैं। जी हां, एसी-कूलर की हवा के नीचे सीधे सोने से कई बार व्यक्ति के चेहरे पर सूजन की समस्या होने लगती है। क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की असल वजह।
कमरे में नमी की कमी
एसी-कूलर की हवा कमरे की हवा में मौजूद नमी को खींच लेती है। जिससे त्वचा में रूखापन और सूजन होने लगती है और लोगों को अपना चेहरा सूजा हुआ दिखाई दे सकता है।
ब्लड सर्कुलेशन में कमी
ठंडा तापमान रक्त वाहिकाओं को संकुचित करके चेहरे पर खून और तरल पदार्थ जमा कर सकता है। नतीजतन, चेहरे पर सूजन हो सकती है।
एलर्जी या धूल
एसी या कूलर में लंबे समय तक बैठे रहने से त्वचा में ड्राईनेस की समस्या बढ़ती है। इसके अलावा कई बार एसी के फिल्टर में जमा धूल एलर्जी का कारण बनकर त्वचा में जलन, लालिमा और सूजन पैदा कर सकते हैं, जिससे चेहरा सुबह उठकर सूजा हुआ दिखाई देता है।
पानी की कमी
ठंडी हवा में सोने से बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। जिसकी वजह से शरीर तरल पदार्थ को जमा करने लगता है, जो चेहरे पर सूजन के रूप में दिखाई देता है।
नमक का अधिक सेवन
अगर आप रात को तेज नमक वाला भोजन करके कूलर या एसी की हवा में सोते हैं, तो यह सूजन को और बढ़ा सकता है। दरअसल, नमक शरीर में पानी को जमा करता है, जिससे सूजन हो सकती है, और ठंडी हवा भी सूजन को बढ़ाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।