Tragic Drowning Police Recover Body of 16-Year-Old Mohit Rana from Sharda Canal शारदा नहर में डूबे किशोर का शव मिला, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsTragic Drowning Police Recover Body of 16-Year-Old Mohit Rana from Sharda Canal

शारदा नहर में डूबे किशोर का शव मिला

खटीमा में शारदा नहर में डूबे 16 वर्षीय मोहित राणा का शव रविवार को पुलिस ने खोज निकाला। शनिवार को वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था और तेज बहाव में डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 8 June 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
शारदा नहर में डूबे किशोर का शव मिला

खटीमा। शारदा नहर में डूबे किशोर का रविवार को पुलिस ने शव खोज लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार देर शाम नगला नानकमत्ता निवासी 16 वर्षीय मोहित राणा पुत्र इंद्र सिंह राणा अपने दोस्तों के साथ शारदा नहर लालकोठी से निकलने वाले बाईपास चैनल में नहाने गया था। वह अचानक तेज पानी के बहाव में डूब गया था। सूचना पर झनकईया पुलिस और जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला था। रविवार सुबह एक बार फिर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। झनकईया थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गौरव ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद मोहित का शव नहर से बरामद कर लिया गया।

वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।