mp crime girl kidnapped and raped for 3 days in an ashram MP की युवती को किडनैप कर UP के आश्रम में 3 दिन तक रेप, पूजा के बहाने ले गया था आरोपी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp crime girl kidnapped and raped for 3 days in an ashram

MP की युवती को किडनैप कर UP के आश्रम में 3 दिन तक रेप, पूजा के बहाने ले गया था आरोपी

एमपी की युवती को अगवा कर मथुरा ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। युवती ने पुलिस में उसके साथ हुई दरिंदगी की घटना की शिकायत की है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, दतियाWed, 28 May 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
MP की युवती को किडनैप कर UP के आश्रम में 3 दिन तक रेप, पूजा के बहाने ले गया था आरोपी

एमपी के दतिया जिले की एक युवती को अगवा कर मथुरा ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। युवती ने बताया कि आरोपी पूजा करने उसके घर में आया था। पूजन सामग्री विसर्जन करने के बहाने ले जाने का कहकर वहां से उसे अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे झांसी ले गया। फिर यहां से पहले आगरा और फिर बस से मथुरा ले गया। युवती ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उनाव थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पीड़िता के अनुसार- उसके घर में धार्मिक पूजा का आयोजन चल रहा था, जिसे उसी के मोहल्ले के युवक करा रहा था। पूजा के बाद जब पूजा सामग्री को कस्बा से निकली पहुंच नदी में विसर्जन के लिए वह अकेले युवक के साथ गई। इस दौरान युवक ने उसे धमकाया तो कि यदि वह उसके साथ नहीं चली, तो वह घर के ऊपर उल्टा चक्कर कर देगा।

डर के मारे वह उसके साथ बाइक से झांसी चली गई। युवती ने बताया झांसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन से आरोपी उसे आगरा और फिर बस से मथुरा ले गया। मथुरा में एक आश्रम में तीन दिन तक किराए पर कमरा लेकर रेप किया। पीड़िता ने बताया कि उसने बार बार विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी।

इसके बाद आरोपी उसे वापस झांसी ले आया और मेडिकल कॉलेज के पास एक कमरे में कुछ दिन तक रखा। आरोपी युवती को कस्बा उनाव में छोड़कर भाग निकला। इस के बाद पीड़िता सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उनाव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि आरोपी पर रेप, सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। इसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मध्य प्रदेश की युवती को अगवा कर मथुरा ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म करने का आरोप है। युवती ने बताया कि आरोपी पूजा करने उसके घर में आया था। पूजन सामग्री विसर्जन करने के बहाने ले जाने का कहकर वहां से उसे अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे झांसी ले गया फिर यहां से पहले आगरा और फिर बस से मथुरा ले गया। युवती ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उनाव थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, उसके घर में धार्मिक पूजा का आयोजन चल रहा था, जिसे उसी के मोहल्ले के युवक करा रहा था। पूजा के बाद जब पूजा सामग्री को कस्बा से निकली पहुंच नदी में विसर्जन के लिए वह अकेले युवक के साथ गई। इस दौरान युवक ने उसे धमकाया तो कि यदि वह उसके साथ नहीं चली, तो वह घर के ऊपर उल्टा चक्कर कर देगा।

डर के मारे पीड़िता उसके साथ बाइक से झांसी चली गई। युवती ने बताया झांसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन से आरोपी उसे आगरा और फिर बस से मथुरा ले गया। मथुरा में एक आश्रम में तीन दिन तक किराए पर कमरा लेकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसने बार बार विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी।

इसके बाद आरोपी उसे वापस झांसी ले आया और मेडिकल कॉलेज के पास एक कमरे में कुछ दिन तक रखा। आरोपी युवती को कस्बा उनाव में छोड़कर भाग निकला। इस के बाद पीड़िता सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उनाव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म, सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। इसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- अमित गौर

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|