MP: सुहागरात के बजाय हवालात! सिविल ड्रेस में बारात पहुंची पुलिस ने दूल्हा किया अरेस्ट; ये वजह
मध्य प्रदेश के रीवा में एक दूल्हे के शादी के अरमान उस वक्त धरे के धरे रह गए जब घोड़ी चढ़ने से पहले ही सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस उसे जनमासा से उसे उठा ले गई।

मध्य प्रदेश के रीवा में एक दूल्हे के शादी के अरमान उस वक्त धरे के धरे रह गए जब घोड़ी चढ़ने से पहले ही सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस उसे जनमासा से उसे उठा ले गई। दरअसल युवक पर एक लड़की से बलात्कार का आरोप है, इसके चलते पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पूरा मामला रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का है।
रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के थाने में 32 बर्षीय भारत साकेत के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज था। पुलिस को आरोपी भारत की तलाश थी। बुधवार को आरोपी की शादी थी और बारात गढ़ से रीवा आई थी। जब पुलिस को जब पता चला की युवक शादी कर रहा है, तो पुलिस की टीम शादी में मेहमान बनकर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी दुल्हा बना मिल। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को शादी होने से पहले ही उठा लिया और थाने ले आई।
आरोपी ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपी ने जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और शादी से इंकार कर दिया। परिजनों ने युवक की रीवा में शादी तय कर दी थी। मार्च में पीड़िता ने थाने में पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था, आरोपी लगातार फरार चल रहा था और दूसरी जगह शादी कर रहा था।
इसके पहले भी रीवा पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को बारात में डांस करते समय गिरफ्तार किया था। पुलिस शादी में बाराती बनकर गई थी और डांस करते समय आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई थी।
रिपोर्ट- सादाब सिद्दीकी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।