fir against neha singh rathore in sidhi case rss dress photo MP के पेशाबकांड में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ क्यों FIR, क्या कर दिया ऐसा कि बढ़ीं मुश्किलें, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़fir against neha singh rathore in sidhi case rss dress photo

MP के पेशाबकांड में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ क्यों FIR, क्या कर दिया ऐसा कि बढ़ीं मुश्किलें

मध्य प्रदेश के सीधी पेशाबकांड में अब नया विवाद खड़ा हो गया है। 'यूपी में का बा' गाकर फेमस हुईं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर विवादित ट्वीट को लेकर भोपाल में केस दर्ज कराया गया है।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, भोपालFri, 7 July 2023 02:56 PM
share Share
Follow Us on
MP के पेशाबकांड में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ क्यों FIR, क्या कर दिया ऐसा कि बढ़ीं मुश्किलें

मध्य प्रदेश के सीधी पेशाबकांड में अब नया विवाद खड़ा हो गया है। 'यूपी में का बा' गाकर फेमस हुईं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर विवादित ट्वीट को लेकर भोपाल में केस दर्ज कराया गया है। नेहा ने दलित शख्स पर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के गणवेश में दिखाते हुए कार्टून शेयर किया था।  

भोपाल के हबीबगंज थाने में नेहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भाजपा के अनूसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने नेहा के खिलाफ शिकायत दी थी। खरे ने नेहा के सोशल मीडिया पोस्ट को आधार बनाकर शिकायत दी। उनका कहना है कि नेहा ने आरएसएस को बदनाम करने की कोशिश की है। दरअसल, नेहा ने ट्वीट करके बताया था कि वह जल्द ही 'MP में का बा' ला रही हैं। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक कार्टून लगाया है जो प्रवेश शुक्ला के दशमत पर पेशाब करने की तस्वीर की तरह है। इसमें पेशाब करने वाले शख्स को नग्न दिखाते हुए पास में आरएसएस की पैंट दिखाई गई है।

अपने ऊपर हुए एफआईआर को लेकर नेहा ने ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता ने आदिवासी व्यक्ति के सिर पर पेशाब की। इस घटना की आलोचना करने पर मेरे खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई है। मैंने आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने का विरोध किया तो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने मेरे खिलाफ FIR दर्ज करवा दी।गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।