Nagpur Lockdown: Increased till 31st March Essential Shops will remain open till 4pm Know What open What Close Coronavirus Nagpur Lockdown: महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन, इतने बजे तक ही खुलेंगी आवश्यक दुकानें, Maharashtra Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Nagpur Lockdown: Increased till 31st March Essential Shops will remain open till 4pm Know What open What Close Coronavirus

Nagpur Lockdown: महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन, इतने बजे तक ही खुलेंगी आवश्यक दुकानें

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन अब 31 मार्च तक लागू रहेगा। पहले यह 15 मार्च से 21 मार्च तक के लिए लगाया गया था। महाराष्ट्र में पिछले...

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 20 March 2021 05:53 PM
share Share
Follow Us on
Nagpur Lockdown: महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन, इतने बजे तक ही खुलेंगी आवश्यक दुकानें

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन अब 31 मार्च तक लागू रहेगा। पहले यह 15 मार्च से 21 मार्च तक के लिए लगाया गया था। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। तेजी से बढ़ोतरी होने की वजह से देश में भी कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है।

महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सब्जियों समेत अन्य आवश्यक दुकानें शाम चार बजे तक खुली रहेंगी। राउत ने कहा, ''कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वह से नागपुर में पाबंदियां 31 मार्च तक जारी रहेंगी।''

महाराष्ट्र में मुंबई के अलावा, नागपुर में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नागपुर में आज 3679 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 1594 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हो गई। नागपुर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,89,466 हो गई है। अभी जिले में एक्टिव केस 27,625 हैं। महामारी की वजह से 4592 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश के दूसरे प्रांतों की तुलना में महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की जांच के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की जानी चाहिए। फडणवीस ने कहा, ''मुझे लगता है कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की जानी चाहिए। महाराष्ट्र दूसरे राज्यों से अलग नहीं है तो फिर यहां संक्रमण में इतनी बढ़ोतरी क्यों हो रही है?'' बीजेपी नेता ने दावा किया कि अगर ज्यादा जांच होने से मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरे राज्य भी महाराष्ट्र की तुलना में प्रति दस लाख आबादी पर ज्यादा जांच कर रहे हैं।