thieves entered from drainage 21 lakh goods stolen नाले के रास्ते फैक्ट्री में घुस गए चोर, उड़ा ले गए 21 लाख का सामान; 4 गिरफ्तार, Maharashtra Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़thieves entered from drainage 21 lakh goods stolen

नाले के रास्ते फैक्ट्री में घुस गए चोर, उड़ा ले गए 21 लाख का सामान; 4 गिरफ्तार

  • ठाणे की एक कंपनी में कुछ चोर नाले के रास्ते घुस गए। इसके बाद टेम्पो पर 21 लाख का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने 19 लाख का सामान बरामद कर लिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ankit Ojha पीटीआईSun, 20 Oct 2024 10:41 AM
share Share
Follow Us on
नाले के रास्ते फैक्ट्री में घुस गए चोर, उड़ा ले गए 21 लाख का सामान; 4 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक कंपनी से चोर 21 लाख के स्टील के सामान उड़ा ले गए। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो टेम्पो ड्राइवर शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर को कुछ लोग खाटीवली स्थित कंपनी में एक नाले के जरिए घुस गए थे। नाले का एक ढक्कन कंपनी के अंदर था। इसी के रास्ते चोरों ने घुसकर हाथ साफ कर दिया।

जिला ग्रामीण पुलिस के मुताबिक कंपनी से 21 .11 लाख रुपये का सामान जोरी हो गया। स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाला। इसके अलावा टेक्निकल और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर छानबीन की गई। पुलिस ने 24 और 42 साल के दो टेम्पो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा घटना जुड़े 26 साल के युवक और चोरी के सामान को प्राप्त करने वाले 37 साल के शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एक शख्स के पास से 19 लाख से ज्यादा का सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा इस चोरी में इस्तेमाल किए गए टेम्पो को भी सीज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331 (2) (4), 305 और 3 (5) के तहत केस दर्ज किया गया है।

हाल ही में दशहरा पूजा के दौरान मुंबई में चोरों ने एक स्कूल बस चोरी करने का प्लान बनाया था। पूजा के दौरान जब वह बस लेकर भागने लगा तो लोगों ने देख लिया। लोगों ने पीछा किया तो वह बस से नाले में कूद गया। हालांकि थोड़ी देर में उसे पक़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।