Andhra Pradesh Anakapalli firecracker factory fire broke out 8 people died 7 injured आंध्र प्रदेश के पटाखा कारखाने में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़Andhra Pradesh Anakapalli firecracker factory fire broke out 8 people died 7 injured

आंध्र प्रदेश के पटाखा कारखाने में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत

  • गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, ‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं।’ उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

Niteesh Kumar भाषाSun, 13 April 2025 04:39 PM
share Share
Follow Us on
आंध्र प्रदेश के पटाखा कारखाने में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को पटाखा कारखाने में भीषण आग लग गई। इस घटना में 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, ‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं।’ उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें:घर छोड़कर भागे 400 से ज्यादा हिंदू, बीजेपी बोली- कट्टरपंथियों को शह दे रहीं ममता
ये भी पढ़ें:वक्फ ऐक्ट के खिलाफ ओवैसी ने खोला मोर्चा, AIMPLB साथ 19 अप्रैल को जनसभा का ऐलान

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि हाल के दिनों आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित ट्रैक्टर शोरूम में शनिवार रात अचानक भीषण आग लग गई। इससे शोरूम में खड़े कई ट्रैक्टर आग की चपेट में आ कर जलकर खाक हो गए। साथ ही करोड़ों के नुकसान की भी आशंका है। पूरी घटना कोंडागांव के रायपुर नाका के पास की है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की में जुट गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है।

आग लगने से 100 बीघा गेहूं की फसल खाक

वहीं, उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में गुरुवार को कम्हरिया बंधी में अज्ञात कारणों से लगी आग गई। इससे करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के सिलौली, माचा, कम्हरिया, इसुई, ढुनगवा, मसगवा, करगाव, सायार उपरी और मुटनी गावों के किसानों की गेहूं की फसल हर साल कम्हरिा बंधी में बोई जाती है। दोपहर अचानक फसल मे आग लग गई। यह आग बिवार क्षेत्र के ग्राम मसगवा की तरफ से अज्ञात कारणों से डंठल में आग लगी थी। आग बढ़ते-बढ़ते ज्यादातर क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया और करीब 100 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। 6 घंटे की मशक्कत के बाद तीन फायर विग्रेड की गाड़ियों में आग पर काबू पाया गया।nit