Kaun Banega BJP ka Rashtriya Adhyaksh new president election in July इस महीने मिल जाएगा भाजपा को नया अध्यक्ष, किसे मिलेगी भगवा पार्टी की कमान?, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsKaun Banega BJP ka Rashtriya Adhyaksh new president election in July

इस महीने मिल जाएगा भाजपा को नया अध्यक्ष, किसे मिलेगी भगवा पार्टी की कमान?

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई थी, लेकिन न तो आधे से ज्यादा राज्यों के चुनाव पूरे हो पाए हैं और न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

Himanshu Jha हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 12 June 2025 10:03 AM
share Share
Follow Us on
इस महीने मिल जाएगा भाजपा को नया अध्यक्ष, किसे मिलेगी भगवा पार्टी की कमान?

New BJP President: देश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बार-बार तारीख बढ़ती जा रही है। जेपी नड्डा के मोदी सरकार के मंत्री बनने के बाद से लगातार नए अध्यक्ष के नाम और चुनाव की तारीखों को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि इस बीच खबर सामने आ रही है है कि जुलाई महीने में भगवा पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। इससे पहले हालांकि आधे से ज्यादा राज्यों के चुनाव भी संपन्न कराने हैं।

संभावना है कि जुलाई के मध्य में संसद के मॉनसून सत्र के पूर्व पार्टी नई राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी कर सकती है, जहां नया अध्यक्ष कार्यभार संभालता है। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के केंद्र सरकार में मंत्री बनने और काफी समय पहले उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद बीते साल सदस्यता अभियान के साथ नए संगठन चुनाव की शुरुआत की थी।

बीते साल अक्तूबर महीने में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई थी, लेकिन न तो आधे से ज्यादा राज्यों के चुनाव पूरे हो पाए हैं और न ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

कामकाज प्रभावित हो रहा

सूत्रों के अनुसार, पार्टी में मौजूदा स्थिति में संगठन का कामकाज प्रभावित हो रहा है। साथ ही काडर में भी गलत संदेश जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता एवं तमाम नेता नेतृत्व पर दबाव बना रहे हैं कि संगठन के ढांचे को पूरा कर लिया जाए, ताकि ऊहापोह की स्थिति समाप्त हो जाए। सरकार ने संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से बुलाने का फैसला किया है।

संभावित उम्मीदवारों के रूप में कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मनोहर लाल खट्टर के साथ-साथ शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। हालांकि, भगवा पार्टी ने कई मौके पर नामों के चुनाव को लेकर चौंकाया है। कई राज्यों में अप्रत्याशित तौर पर मुख्यमंत्रियों का चयन किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अघोषित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी दखलअंदाजी रहती है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।