Delhi Drunk man murdered in Munirika गर्लफ्रेंड के साथ शराब पी रहा था फिर... दिल्ली में शख्स की बेहरमी से हत्या, चाकू और कैंची मिली, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Drunk man murdered in Munirika

गर्लफ्रेंड के साथ शराब पी रहा था फिर... दिल्ली में शख्स की बेहरमी से हत्या, चाकू और कैंची मिली

दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक शख्स की हत्या हो गई। हत्या का आरोप उसके साथ शराब पी रहे शख्स पर लगा है।

Anubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, पीटीआईThu, 12 June 2025 09:57 AM
share Share
Follow Us on
गर्लफ्रेंड के साथ शराब पी रहा था फिर... दिल्ली में शख्स की बेहरमी से हत्या, चाकू और कैंची मिली

राजधानी दिल्ली के मुनिरका इलाके में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां 26 साल के प्रकाश की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल प्रकाश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शराब पी रहा था। उनके साथ एक अन्य शख्स भी था। इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रकाश और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में बीच बचाव करने आए शख्स के साथ भी मारपीट हो गई। ये झगड़ा एक खौफनाक हादसे में बदल गई

झगड़े की चिंगारी: प्यार, नशा और गुस्सा

पुलिस का कहना है कि प्रकाश, एक 23 साल के युवक लाल्ह्रियातपुइया और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ शराब पी रहा था। बातों-बातों में प्रकाश और उस महिला के बीच कहासुनी हो गई। जब लाल्ह्रियातपुइया ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उसे भी कथित तौर पर मार पड़ी। गुस्से में आग बबूला हुए लाल्ह्रियातपुइया ने जो किया, उसने सबको हिलाकर रख दिया।

महिला जब छत पर गई, तब लाल्ह्रियातपुइया ने कथित तौर पर प्रकाश पर हमला कर दिया। जब वह लौटी, तो प्रकाश खून से लथपथ था और लाल्ह्रियातपुइया तौलिए से खून रोकने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को मौके से चाकू और कैंची बरामद हुई। प्रकाश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गर्दन पर गहरे घाव इतने गंभीर थे कि उसे बचाया न जा सका।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने लाल्ह्रियातपुइया को हिरासत में ले लिया, जो दिल्ली के हैदरपुर का रहने वाला है और मूलरूप से मिजोरम से ताल्लुक रखता है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि यह अपराध गुस्से के आवेश में किया गया। मामले की गहराई से जांच जारी है।