mk stalin forms committee for tamilnadu autonomy amid tension with governor हमें सभी शक्तियों की जरूरत, स्टालिन ने पेश कर दिया तमिलनाडु को स्वायत्त करने का प्रस्ताव, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़mk stalin forms committee for tamilnadu autonomy amid tension with governor

हमें सभी शक्तियों की जरूरत, स्टालिन ने पेश कर दिया तमिलनाडु को स्वायत्त करने का प्रस्ताव

  • मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में ऐलान किया है कि वह राज्य की स्वायत्ता के लिए एक कमेटी गठित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए सभी शक्तियों की जरूरत है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानTue, 15 April 2025 12:28 PM
share Share
Follow Us on
हमें सभी शक्तियों की जरूरत, स्टालिन ने पेश कर दिया तमिलनाडु को स्वायत्त करने का प्रस्ताव

राज्यपाल से तनातनी के बीच तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य को स्वायत्त बनाने का प्रस्ताव पेश कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। हमारे देश में अलग-अलग भाषा, जाति और संस्कृति के लोग रहते हैं। हम सब मिलजुलकर रहते हैं। डॉ. आंबेडकर ने देश की राजनीति और प्रशासन की प्रणाली को इस तरह बनाया कि सभी के हितों की रक्षा की जा सके।

स्टालिन ने कहा कि एक-एक कर राज्यों के अधिकार छीने जा रहे हैं। वहीं राज्य के लोग अपने मौलिक अधिकारों के लिए केंद्र से लड़ रहे हैं। हम किसी तरह अपने भाषाई अधिकार की रक्षा कर रहे हैं। ऐसे में राज्य तभी विका कर सकते हैं तो उनके पास सभी शक्तियां हों।

एमके स्टालिन ने कहा कि स्वायत्ता की सिफारिश करने के लिए बनाई जाने वाली कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज कुरियन जोसेफ करेंगे। इसके अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक वरदान शेट्टी और नागराजन इस कमेटी में शामिल होंगे। कमेटी को जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। इस समय सीमा में कमेटी को अंतरिम रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी। वहीं अंतिम रिपोर्ट 2028 तक सौंपनी है।

ये भी पढ़ें:सत्ता की भूख लाई साथ, विफल होना तय; अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन पर स्टालिन
ये भी पढ़ें:मुझे मंत्री बनने का अधिकार, अदालत दंडित नहीं कर सकती; DMK मिनिस्टर का SC को जवाब

एमके स्टालिन ने विधानसभा में केंद्र सरकार पर नीट को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के छात्रों का भविष्य खराब करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि किसी की भाषाई स्वतंत्रता बहुत जरूरी है। वहीं नई शिक्षा नीति में त्रिभाषा नीति के जरिए केंद्र सरकार तमिलनाडु के लोगों पर हिंदी थोपना चाहती है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू करने से इनकार करने पर केंद्र ने राज्य का 2500 करोड़ का फंड ही रोक दिया।