rahul gandhi a wonderful man said sanjay raut on his article बीजेपी को कर दिया बेनकाब; संजय राउत ने राहुल गांधी को बताया गजब का इंसान, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia Newsrahul gandhi a wonderful man said sanjay raut on his article

बीजेपी को कर दिया बेनकाब; संजय राउत ने राहुल गांधी को बताया गजब का इंसान

संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी एक अद्भुत इंसान हैं। उन्होंने बीजेपी को बेनकाब कर दिया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की धांधली को खोलकर रख दिया।

Ankit Ojha भाषाSun, 8 June 2025 10:23 PM
share Share
Follow Us on
बीजेपी को कर दिया बेनकाब; संजय राउत ने राहुल गांधी को बताया गजब का इंसान

शिवसेना (UNT) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लेख में 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ और ‘धांधली’ का आरोप लगाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बेनकाब कर दिया है। राउत ने दावा किया कि गांधी के लेख ने दुनिया के उन लोगों के बीच चिंता पैदा कर दी है जो लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं।

उन्होंने दावा किया कि गांधी एक अद्भुत इंसान हैं और विपक्ष के नेता के संवैधानिक पद पर हैं। उन्होंने कहा, ‘भाजपा का पर्दाफाश हो गया है। (मुख्यमंत्री) देवेंद्र फडणवीस लेख लिख सकते हैं लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि वह चुनाव कैसे जीते गए।’ गांधी ने शनिवार को एक अखबार में प्रकाशित एक लेख और ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर आरोप लगाया था कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’ था और यह ‘मैच फिक्सिंग’ अब बिहार में भी दोहराई जाएगी।

गांधी के इन आरोपों के बाद फडणवीस ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सांसद 2024 के राज्य विधानसभा चुनावों में हार पर आत्मावलोकन करने के बजाय ‘जनादेश को अस्वीकार कर रहे हैं, क्योंकि जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है’। राउत ने दावा किया कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा 25 सीट भी नहीं जीत पाती, जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार की NCP 10 से भी कम सीट पर विजयी होती।

उन्होंने कहा, ‘भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतना संभव नहीं था।’ पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 132 सीट जीती थीं, शिवसेना को 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट पर जीत मिली थी। विपक्षी दल कांग्रेस 16 सीट पर विजयी हुई थी, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) 20 सीट पर और शरद पवार की राकांपा (एसपी) 10 सीट पर विजयी हुई थी।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।