robert vadra reveal what priyanka gandhi doing amid wayanad by election counting वायनाड में चल रही मतगणना, नतीजों से बेफिक्र क्या कर रहीं प्रियंका गांधी? रॉबर्ट वाड्रा ने बताया, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़robert vadra reveal what priyanka gandhi doing amid wayanad by election counting

वायनाड में चल रही मतगणना, नतीजों से बेफिक्र क्या कर रहीं प्रियंका गांधी? रॉबर्ट वाड्रा ने बताया

  • Wayanad priyanka gandhi: केरल की वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है। इस बीच उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने खुलासा किया कि वो मतगणना के बीच क्या कर रही हैं?

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानSat, 23 Nov 2024 02:15 PM
share Share
Follow Us on
वायनाड में चल रही मतगणना, नतीजों से बेफिक्र क्या कर रहीं प्रियंका गांधी? रॉबर्ट वाड्रा ने बताया

Waynad priyanka gandhi: केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपना डेब्यू कर रहीं प्रियंका गांधी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वह अपने प्रतिद्वंद्वी से साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। उन्हें बधाई मिलनी भी शुरू हो गई है। केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जनता ने भारी जीत के साथ प्रियंका को लोकसभा भेजने का निर्णय उनकी मेहनत का सम्मान देने के लिए किया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मतगणना के दौरान प्रियंका गांधी क्या कर रहीं हैं?

रॉबर्ट वाड्रा ने संवाददाताओं से कहा, "मैं वायनाड के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, उन्होंने प्रियंका के प्रयासों को पहचाना है। मैं हमेशा चाहता हूं कि प्रियंका लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए संसद में रहें और मुझे उम्मीद है कि वह रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करेंगी।"

जब उनसे यह पूछा गया कि मतगणना के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा क्या कर रही थीं, रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह घर पर किताबें पढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, "प्रियंका फिलहाल किताबें पढ़ने और बच्चों के साथ समय बिताने में व्यस्त हैं। वह नतीजों से बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है और वह देश के लोगों की सेवा करना चाहती हैं।"

वायनाड में सीपीआई के सत्यन मोकेरी दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी नव्या हरिदास हैं।