'अमेरिका से चले जाओ या फिर...', विदेशियों के लिए ट्रंप सरकार का नया नियम; टॉप-5 न्यूज
- अफगानिस्तान में चारों दोषियों को एक खेल स्टेडियम में गोली मारी गई। यह 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों को दी गई मौत की सजा है।

अमेरिका में अब एक नया नियम लागू हुआ है। इसके तहत अगर कोई विदेशी नागरिक 30 दिन से ज्यादा वहां रुकता है, तो उसे संघीय सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर कोई इस नियम को तोड़ता है, तो उसे जुर्माना या जेल हो सकती है। वहीं, दिल्ली एनसीआ में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप पड़ने वाला है। गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-तूफान और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन आज से फिर पारा चढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी झेलनी पड़ेगी। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज...
घर छोड़कर भागे 400 से ज्यादा हिंदू, बीजेपी बोली- कट्टरपंथियों को शह दे रहीं ममता
वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के धुलियान में स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। पश्चिम बंगाल के डीजीपी का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। वहीं यहां रविवार सुबह भी फायरिंग की खबरें आई थीं। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह बीएसएफ की टीमों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि धुलियान में कम से कम 400 हिंदुओं को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ गया है। पढ़ें पूरी खबर...
'अमेरिका से चले जाओ या फिर...', विदेशियों के लिए ट्रंप सरकार का नया नियम
अमेरिका में अब एक नया नियम लागू हुआ है। इसके तहत अगर कोई विदेशी नागरिक 30 दिन से ज्यादा वहां रुकता है, तो उसे संघीय सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर कोई इस नियम को तोड़ता है, तो उसे जुर्माना या जेल हो सकती है। ये नियम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गृह सुरक्षा की सचिव क्रिस्टी नोएम की ओर से बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
आंध्र प्रदेश के पटाखा कारखाने में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को पटाखा कारखाने में भीषण आग लग गई। इस घटना में 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, ‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं।’ पढ़ें पूरी खबर...
सावधान! फिर भीषण गर्मी से तपेगी दिल्ली; 40 के पार पहुंचेगा पारा, लू का अलर्ट
दिल्ली एनसीआ में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप पड़ने वाला है। गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-तूफान और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन आज से फिर पारा चढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
मृत्युदंड देना इस्लाम का हिस्सा, 4 लोगों को गोली मारने पर बोला तालिबान नेता
अफगानिस्तान में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए गए 4 लोगों को गोली मारकर मौत की सजा दी गई। इसके कुछ दिनों बाद तालिबान के एक नेता ने कहा कि मृत्युदंड इस्लाम का हिस्सा है। चारों दोषियों को शुक्रवार को एक खेल स्टेडियम में गोली मारी गई और यह 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों को दी गई मौत की सजा है। पढ़ें पूरी खबर...