AAP Big Attack On Delhi CM Rekha Gupta Over Her Husband Manish Gupta Meeting Said This is not Phulera Panchayat दिल्ली फुलेरा की पंचायत नहीं...; रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की बैठक वाली तस्वीर दिखा AAP का बड़ा हमला, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़AAP Big Attack On Delhi CM Rekha Gupta Over Her Husband Manish Gupta Meeting Said This is not Phulera Panchayat

दिल्ली फुलेरा की पंचायत नहीं...; रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की बैठक वाली तस्वीर दिखा AAP का बड़ा हमला

  • सौरभ भारद्वाज ने कहा, मैं ये जानना चाहता हूं कि मनीष गुप्ता सरकार में किस पद पर हैं। अगर वह सरकार में किसी पद पर नहीं हैं तो किस हैसियत से वह मीटिंग ले रहे हैं।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 13 April 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली फुलेरा की पंचायत नहीं...; रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की बैठक वाली तस्वीर दिखा AAP का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी के निशाने पर इन दिनों दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। पार्टी का आरोप है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं लेकिन उनके बजाय उनके पति बैठकें ले रहे हैं। रविवार को इसी मसले पर पार्टी के दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा पर जोरदार हमला बोला और कहा कि दिल्ली फुलेरा की पंचायत नहीं है। उन्होंने रेखा गुप्ता को रबर स्टाम्प मुख्यमंत्री बताते हुए पूछा कि उनके पति दिल्ली सरकार में किस पद पर है।

उन्होंने कहा, रेखा गुप्ता द्वारा ली जाने वाली बैठकें उनके पति मनीष गुप्ता ले रहे हैं। हमें लगा था कि बीजेपी इस बात को नकार देगी लेकिन भाजपा ने ना सिर्फ इस बात को स्वीकारा बल्कि सही ठहराने की कोशिश भी की।

उन्होंने कहा, मैं ये देखकर हैरान हूं कि भाजपा कह रही है कि, अगर पति पत्नी की जगह मीटिंग ले रहा है तो क्या हो गया। उन्होंने कहा, मैं ये जानना चाहता हूं कि मनीष गुप्ता सरकार में किस पद पर हैं। अगर वह सरकार में किसी पद पर नहीं हैं तो किस हैसियत से वह सरकारी अधिकारियों की मीटिंग ले रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, शपथ रेखा गुप्ता ने ली है उनके पति ने नहीं। सरकारी कामों पर चर्चा और आदेश उनके पति कैसे दे सकते हैं। ये संभव ही नहीं है। यह गैरकानूनी है। ये भाजपा की घर की पंचायत नहीं है। उन्होंने कहा, भाजपा ने दिल्ली विधानसभा, दिल्ली चुनाव और पूरी दिल्ली को फुलेरा की पंचायत बना दिया है। इसमें नीना गुप्ता जी घर बैठेंगी और पतिदेव प्रशासन चलाएंगे। ये दिल्ली में नहीं चलेगा, दिल्ली फुलेरा की पंचायत नहीं है। उन्होंने कहा, दिल्ली के अंदर इस तरह की राजनीति करना देश के संविधान का दिलली के 2 करोड़ लोगों का मजाक उड़ाना है।