इस बार आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने माना- 'चार इंजन की सरकार'। इसके साथ उन्होंने अखबार की एक कटिंग भी शेयर की। जानिए क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है। इन दोनों की मासिक पेंशन 500 रुपये बढ़ाने पर समाज कल्याण विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
जिला अदालतों के एक वरिष्ठ न्यायाधीश ने कहा,सेशंस हाउस बंगला न्यायपालिका के लिए एक पवित्र स्थल जैसा है। जिला न्यायपालिका के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। इस घर की एक विरासत है जिसका सम्मान और संरक्षण किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 1984 के दंगे भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय हैं। इनमें अपनों को खोने वालों के दर्द की कोई भरपाई नहीं हो सकती। यह नियुक्तियां केवल नौकरियां नहीं, बल्कि 40 साल के संघर्ष के बाद न्याय और सम्मान का प्रतीक हैं।
हालांकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तरफ से राहत भरा बयान सामने आया है। उन्होंने मंगलवार को आश्वासन दिया कि स्थिति नियंत्रण में है और उन्होंने वायरस की तुलना मौसमी फ्लू से की।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में सभी नव नियुक्त जिला विकास समिति (डीडीसी) अध्यक्षों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक की।
सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे, जिसमें हर क्षेत्र में हुई प्रगति का ब्योरा होगा।
दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 104 हो गई है। तेजी से बढ़ते मामले अब फिर से डराने लगे हैं। हालांकि, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और अगर मामले बढ़ते हैं तो अस्पताल इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार राजधानी में झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने आश्वासन दिया कि दिल्ली में कोई भी झुग्गी बस्ती नहीं तोड़ी जाएगी।
दिल्ली सरकार लाभकारी योजनाओं के लिए डेटाबेस बनाने जा रही है। इसके लिए सर्वे के दौरान 37 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। इसमें नाम, पता, आय के साथ जाति और धर्म से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी।