दिल्ली-NCR में पांच दिन आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी; 2 दिन येलो अलर्ट, IMD ने ताजा अपडेट में क्या बताया
Delhi NCR Weather Update: मौसम विभाग ने 5 जून तक का मौसम का अपडेट जारी किया है जिसमें आज बारिश, आंधी और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है। इसके लिए मौसम विभाग ने पहले येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन अब ताजा अपडेट में येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Weather Update: देश के कई हिस्सों में मॉनसून एंट्री ले चुका है जिसके बाद झमाझम बारिश का दौर जारी है। अब दिल्ली में भी सभी को मॉनसून का इंतजार है। इस बीच आज सुबह से ही दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने 5 जून तक का मौसम का अपडेट जारी किया है जिसमें कुल पांच दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने आज बारिश, आंधी और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है। इसके लिए मौसम विभाग ने पहले येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन अब ताजा अपडेट में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं और गरज के साथ तूफान की भी आशंका है। इस दौरान दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, शाहदरा, गौतम बुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37 और 27 डिग्री रह सकता है।
चार दिन बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने 31 मई के लिए भी दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान दिल्ली को छोड़कर एनसीआर के सभी इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गाजियाबाद, शाहदरा, गौतमबुद्ध नगर, फरीदाबाद और गुरुग्राम शामिल है। इसके बाद एक जून को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं आएगा। वहीं 2 जून को फिर आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई गई है। हालांकि इसके लिए दिल्ली एनसीआर में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 जून से तापमान 2 डिग्री नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और मध्य बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 4 जून को भी बारिश की आशंका जताई गई है और तापमान भी एक दिन पहले की तरह ही रहेगा। 5 जून को मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।