delhi traffic police identified 233 traffic jams prone locations दिल्ली में 233 जगहों पर लगता है ज्यादा जाम; ट्रैफिक पुलिस ने बनाई लिस्ट, आगे क्या?, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi traffic police identified 233 traffic jams prone locations

दिल्ली में 233 जगहों पर लगता है ज्यादा जाम; ट्रैफिक पुलिस ने बनाई लिस्ट, आगे क्या?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में करीब 233 ऐसी जगहों की पहचान की है जहां ट्रैफिक जाम सबसे ज्यादा देखा जाता है। जानें अब आगे क्या है प्लान...

Krishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्लीWed, 14 May 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में 233 जगहों पर लगता है ज्यादा जाम; ट्रैफिक पुलिस ने बनाई लिस्ट, आगे क्या?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में करीब 233 ऐसी जगहों की पहचान की है जहां ट्रैफिक जाम सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन जगहों की लिस्ट भी तैयार की है। अब इस लिस्ट को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री के साथ साझा किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक उच्च स्तरीय अध्ययन किया गया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से किए गए इस अध्ययन में ग्राउंट पर रोजाना ड्यूटी देने वाले अधिकारियों से सुझाव भी लिए गए। इन अधिकारियों से पूछा गया कि आए दिन संबंधित लोकेशन पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए क्या किया जा सकता है। रिपोर्ट में कमियों और समस्या के समाधान पर रिपोर्ट तैयार की गई। अब इस रिपोर्ट को एमसीडी, डीडीए, मेट्रो और पीडब्ल्यूडी को सौंपा जाएगा।

पहलकदमी से अवगत अधिकारी ने आगे बताया कि दिल्ली में ट्रैफिक की समस्याओं की समीक्षा के बाद विभिन्न विभागों से अतिरिक्त जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद एक मुकम्मल रिपोर्ट जल्द ही पीडब्ल्यूडी मंत्री को सौंप दी जाएगी। सनद रहे मुख्य सचिव ने दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। इसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एवं अन्य अधिकारी शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अध्ययन में करीब 233 जगहों की पहचान की गई है। इन जगहों पर ट्रैफिक जाम लगता है। इनमें से 53 से अधिक स्थानों पर काम पहले से ही चल रहा है। काम का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। इन जगहों पर जाम के मुख्य कारण अलग-अलग हैं। इनमें लोहे की ग्रिल वाले टूटे डिवाइडर, संकरी सड़कें, निर्माण कार्य, टूटी सड़कें, गड्ढे, कम यू-टर्न और टूटी रेलिंग शामिल हैं। रिपोर्ट में बाकायदा तस्वीरें भी लगाई गई हैं।