Dialogue on Urban Development Held in Faridabad with Minister Vipul Goyal and Mayor Praveen Joshi शहर के चहुमुखी विकास पर कैबिनेट मंत्री का जोर, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsDialogue on Urban Development Held in Faridabad with Minister Vipul Goyal and Mayor Praveen Joshi

शहर के चहुमुखी विकास पर कैबिनेट मंत्री का जोर

फरीदाबाद में मैगपाई रिसॉर्ट में भारत सेवा प्रतिष्ठान द्वारा एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस बैठक में मंत्री विपुल गोयल और महापौर प्रवीण जोशी ने शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSat, 12 April 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
शहर के चहुमुखी विकास पर कैबिनेट मंत्री का जोर

फरीदाबाद। मैगपाई रिसॉर्ट में शनिवार को भारत सेवा प्रतिष्ठान द्वारा एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और महापौर प्रवीण जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परिचर्चा का उद्देश्य शहर के समग्र विकास को लेकर संवाद स्थापित करना रहा। बैठक में शहर से जुड़े प्रमुख मुद्दे सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, बिजली व्यवस्था, स्वच्छता, सड़क विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उपस्थित जनसमूह से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से सुना और इन पर सरकार की ओर से हो रही कार्रवाई की जानकारी साझा की। गोयल ने कहा भारत सेवा प्रतिष्ठान द्वारा इस प्रकार की परिचर्चा का आयोजन एक बेहद सार्थक प्रयास है। यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करता है, बल्कि प्रशासन और समाज के बीच सीधा संवाद स्थापित कर फरीदाबाद के विकास में एक सकारात्मक भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि लोगों से प्राप्त सुझावों को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा, शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर में कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं और भविष्य की योजनाओं के लिए यह संवाद मंच एक प्रभावी माध्यम बन सकता है।

मेयर प्रवीण जोशी ने भी बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की और लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निगम प्रशासन जनहित से जुड़े कार्यों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर भारत सेवा प्रतिष्ठान के चेयरमैन कृष्ण सिंघल, अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव दीपक ठुकराल, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल गर्ग सहित पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।