Relief from Heat in Faridabad as Temperature Drops by 6 Degrees तापमान छह डिग्री गिरा, गर्मी से राहत मिली, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsRelief from Heat in Faridabad as Temperature Drops by 6 Degrees

तापमान छह डिग्री गिरा, गर्मी से राहत मिली

फरीदाबाद में 15 दिनों की गर्मी के बाद सोमवार को लोगों को राहत मिली। आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान 44 से घटकर 33 डिग्री हो गया। इस दौरान मामूली बारिश और ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादTue, 17 June 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
तापमान छह डिग्री गिरा, गर्मी से राहत मिली

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के लोगों को 15 दिनों की चिलचिलाती गर्मी से सोमवार को राहत मिली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में रविवार के मुकाबले छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 44 घटकर 33 डिग्री रह गया। इससे जिलेवासियों ने गर्मी से राहत की सांस ली। स्मार्ट सिटी के लोग 15 दिनों से चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान थे। बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। यह जून का अब तक का सबसे अधिक तापमान था। लू की वजह से लोगों के सुबह और शाम को सूरज ढलने के बाद भी गर्मी पसीने छुड़ा रही थी।

गर्मी की वजह से लोग बीमार हो रहे थे। बीके सहित जिले के निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में डायरिया, डिहाईड्रेशन और हीट स्ट्रोक के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही थी। गर्मी लिहाज से सोमवार का दिन काफी राहत भरा रहा। सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इसके अलावा मामूली बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। इससे पारे में गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट आई। रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री था, जोकि घटकर 26 डिग्री पर पहुंच गया। इस सप्ताह अधिक गर्मी नहीं सताएगी इस सप्ताह लोगों को गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है। इसके बाद शनिवार एवं रविवार को भी बारिश आ सकती है। इससे पारा गिरना स्वाभाविक हैं। बारिश के बाद तापमान 34 से 32 डिग्री तक रह सकता है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से छुटकारा मिलने की उम्मीद बंधी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।