बल्लभगढ़ में पंजाबी मोहल्ला, साबुन कॉलोनी में सीवर समस्या बढ़ी
बल्लभगढ़ के पंजाबी मोहल्ला और साबुन कॉलोनी में सीवर की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोग निगम प्रशासन से कई बार...

बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर के पंजाबी मोहल्ला व साबुन कॉलोनी सीवर की समस्या ने वहां के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों को आवाजाही तक में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि निगम प्रशासन से पिछले कई दिनों से गुहार लगा रहे हैँ, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शहर के पंजाबी मोहल्ला में ब्रह्मकुमारी आश्रम के आसपास पिछले कई दिनों से सीवर जाम होेने के चलते गंदा पानी नालियों और रोड पर जमा है। इस आश्रम में प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु प्रतिदिन आवाजाही करते है।
ऐसी स्थिति में उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। आश्रम में आने वाले लोगों ने बताया कि स्नान करके सुबह आश्रम में आते हैं,लेकिन आश्रम में घुसने से पहले सीवर के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। गंदे पानी की बदबू के चलते आश्रम में बैठकर भगवान का नाम लेना भी मुश्किल हो रहा है। इसी प्रकार ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने उदासीन आश्रम में साधू संतों व भक्तों का आवागमन रहता है। इस कारण लोगों को सीवर के गंदे पानी के बीच से आना-जाना पड़ता है। इसके अलावा साबुन कॉलोनी की गलियां भी सीवर के गंदे पानी से भरी हुई है। इस अव्यवस्था ने लोगों का जीना दुलर्भ कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले में निगम के अधिकारियों कई बार शिकायत कर दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अमित कुमार, एसडीओ, नगर निगम : पंजाबी मोहल्ला व साबुन कॉलोनी की सीवर समस्या की शिकायत मिल गई है। जिसे दुरूस्त कराने के लिए आदेश कर दिए गए हैं। बुधवार तक अवश्य ही सफाई करा दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।