Bird Flu Alert Ghaziabad Animal Department Takes Precautions After Tiger s Death पशु विभाग अभियान चलाकर सभी मुर्गी फार्म से सैंपल लेगा , Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsBird Flu Alert Ghaziabad Animal Department Takes Precautions After Tiger s Death

पशु विभाग अभियान चलाकर सभी मुर्गी फार्म से सैंपल लेगा

गाजियाबाद में चिड़ियाघर में बाघिन की बर्ड फ्लू से मौत के बाद पशु विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। 14 मुर्गी फार्मों से नमूने लिए जा रहे हैं। अप्रैल में 35 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पशुपालकों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 15 May 2025 06:28 PM
share Share
Follow Us on
पशु विभाग अभियान चलाकर सभी मुर्गी फार्म से सैंपल लेगा

गाजियाबाद। बीते दिनों गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत के बाद पशु विभाग सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने अभियान चलाकर जिले में संचालित 14 मुर्गी फार्म से मुर्गियों के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी पांडे ने बताया कि अप्रैल में विभाग ने बर्ड फ्लू के 35 नमूने लिए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत पशु डॉक्टर, पशुधन प्रसार अधिकारी सहित अन्य कर्मी पोल्ट्री फार्म से नमूने लेंगे। इसके बाद नमूने को जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने पशुपालकों को सफाई पर ध्यान देने को कहा है, जिससे बर्ड फ्लू को होने से रोका जा सके।

पशु अधिकारी ने बताया कि बर्ड फ्लू एक विषाणु जनित संक्रमण है, जो मुख्य रूप से घरेलू पक्षी, मुर्गी, बटेर, बत्तख, हंस और तोता में फैलता है। संपर्क में आने से दूसरे पशु-पक्षियों और मनुष्यों में भी यह रोग होने का खतरा रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।