Women s Empowerment Dialogue Program in Khagaria Addressing Health Education and Employment Issues महिलाओं की सामूहिक आवाज बना महिला संवाद, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsWomen s Empowerment Dialogue Program in Khagaria Addressing Health Education and Employment Issues

महिलाओं की सामूहिक आवाज बना महिला संवाद

ाहिलाओं की सामूहिक आवाज हैं महिला संवादाहिलाओं की सामूहिक आवाज हैं महिला संवादाहिलाओं की सामूहिक आवाज हैं महिला संवादाहिलाओं की सामूहिक आवाज हैं महिला

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSat, 31 May 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
महिलाओं की सामूहिक आवाज बना महिला संवाद

खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनना, उनके समाधान पर चर्चा करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया जा रहा है। विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों की महिलाओं ने हाल ही में अपनी ज़रूरतों और समस्याओं को लेकर एक सामूहिक आवाज़ उठाई है। ये मांगें गांव की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी हैं, जिनका समाधान ग्रामीण विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन मांगों में स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना, जल संरक्षण, खेलकूद, दिव्यांग अधिकार एवं स्वरोजगार से जुड़ी कई ज़रूरतें शामिल हैं।

शुक्रवार को महिला संवाद में अलौली प्रखंड के चेराखेरा पंचायत के वार्ड नंबर 6 एवं 7 की महिलाओं ने उप-स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के पदस्थापन की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण आमलोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी प्रखंड या जिले का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि स्वास्थ्य केंद्र में नियमित डॉक्टर की नियुक्ति हो जाए, तो ग्रामीणों को बहुत राहत मिलेगी। चेराखेरा पंचायत के वार्ड नंबर 2 में स्थित सामुदायिक भवन की हालत जर्जर हो चुकी है। दीदियों ने इसकी शीघ्र मरम्मत की मांग की है ताकि सामुहिक बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम, और अन्य सामाजिक गतिविधियाँ सुचारु रूप से चल सकें। वहीं, दहमाखैरी खुटहा पंचायत के वार्ड नंबर 12 में विवाह भवन का निर्माण करने की मांग उठाई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे सार्वजनिक स्थलों का निर्माण लोगों की सामाजिक गतिविधियों के लिए आवश्यक है, विशेषकर जब परिवारों की आर्थिक स्थिति सीमित होती है। ग्रामीण दीदियों ने की दिव्यांग पेंशन की राशि में वृद्धि की मांग: ग्रामीण दीदियों ने दिव्यांग पेंशन की राशि में वृद्धि की मांग भी की है। वर्तमान में मिल रही राशि आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है। दिव्यांग व्यक्तियों को दवाइयों, चलने-फिरने के सहायक उपकरण, और दैनिक जीवन की अन्य आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता की जरूरत होती है। स्कूल में शिक्षकों की कमी की समस्या की ओर ध्यान कराया आकृष्ट: वहीं मध्य विद्यालय में सरकारी शिक्षकों की संख्या बहुत कम है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हथवन पंचायत के जय भारत ग्राम संगठन की दीदियों ने जल संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, तालाबों की सफाई, और जल स्रोतों के संरक्षण की योजनाओं की मांग की है। उनका कहना है कि अगर अभी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में जल संकट विकराल रूप ले सकता है। जल संरक्षण से न केवल पीने के पानी की व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी लाभ होगा। रोन पंचायत में खेल मैदान की मंाग: रौन पंचायत के वार्ड नंबर 11, 12 और 13 की दीदियों ने खेल के मैदान की मांग की है। चौथम प्रखंड के धुतौली पंचायत के वार्ड नंबर 16 में आंगनबाड़ी भवन की अत्यधिक आवश्यकता है। फिलहाल बच्चों की देखरेख, पोषण और शिक्षा का काम अस्थायी जगहों पर हो रहा है, जिससे बच्चों को सही माहौल नहीं मिल पा रहा। एक स्थायी आंगनबाड़ी भवन से बच्चों को पोषक आहार, टीकाकरण, और पूर्व-शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। काजल ग्राम संगठन की सभी दीदियों ने अपने गांव में एक पुस्तकालय की मांग की है। यह मांग बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई के संसाधनों की भारी कमी है। पश्चिमी ठठ्ठा पंचायत में दीदियों ने विवाह भवन की मांग की है। तेमथाकरारी पंचायत के अंतर्गत अरमान जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने एक सार्वजनिक सिलाई सेंटर की स्थापना की मांग की है। उनका मानना है कि इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। सिलाई केंद्र से महिलाएं हुनर सीखकर अपने लिए रोजगार सृजित कर सकेंगी और परिवार की आर्थिक मदद भी कर पाएंगी। फोटो: 21 कैप्सन: अलौली में महिला संवाद कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित अधिकारी व जीविका दीदी। बॉक्स: संवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय, पेंशन के मुद्दे पर की चर्चा खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के गोगरी प्रखंड अन्तर्गत उत्तरी जमालपुर में शुक्रवार के संध्याकालीन सत्र में वेलकम ग्राम संगठन का महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का संपादन सामुदायिक समन्वयक प्रमिला कुमारी एवं राकेश कुमार के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय समन्वयक रंजीत कुमार भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सहयोगी बच्ची देवी अध्यक्ष पूजा कुमारी ,रूबी कुमारी,माला कुमारी, प्रिया भारती, गुडिया देवी , मोनिका कुमारी, संध्या कुमारी, कंचन देवी, सरिता देवी सहित दर्जनों कैडर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सरकार की बिभिन्न योजनाओं के बारे में संवाद रथ के माध्यम से सरकार की योजना के बारे में जानकारी दी गई। महिलाएं अपनी अपेक्षाओं को भी जाहिर की। संवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय, पेंशन सहित दर्जनों मुद्दे पर चर्चा की गई। वहीं संवाद रथ आकर्षण का केंद्र बना रहा। फोटो: 12 कैप्शन: गोगरी: शुक्रवार को महिला संवाद में भाग लेतीं महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।