Congress Protests Against Increased Property Tax in Ghaziabad कांग्रेस ने गृहकर बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsCongress Protests Against Increased Property Tax in Ghaziabad

कांग्रेस ने गृहकर बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया

गाजियाबाद में कांग्रेस ने गृहकर बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को ज्ञापन देकर बढ़ी दर को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने संगठन सर्जन अभियान पर चर्चा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 3 June 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने गृहकर बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया

गाजियाबाद। कांग्रेस ने गृहकर बढ़ोतरी के खिलाफ मंगलवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को ज्ञापन देकर बढ़ी दर वापस लेने की मांग की। इससे पहले पार्टी कार्यालय पर बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के संगठन सर्जन अभियान कोऑर्डिनेटर शिवराम वाल्मीकि ने पार्टी अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश भर में पार्टी का संगठन सर्जन अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा हम लोगों को संगठन सर्जन अभियान के तहत आम जनता तक पहुंचने की जरूरत है।

इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गृहकर बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गृहकर बढ़ने से लोगों पर आर्थिक भार बढ़ गया है।पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा को ज्ञापन देकर गृहकर की बढ़ी दर वापस लेने की मांग की। भाटिया मोड़, पंचवटी के गेट पर और गुलमोहर सोसाइटी के गेट से कूड़ा उठवाने की मांग की। इस मौके पर अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष वीरसिंह जाटव, सतीश त्यागी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा,नरेंद्र राठी, मनोज कौशिक, गिरीश शर्मा, इस्लाम, अनीस, सलीम सैफी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।