छह महीने में ढाई हजार हजार प्रकरणों का निस्तारण
गाजियाबाद में जीडीए ने पिछले छह महीनों में करीब ढाई हजार संपत्ति से जुड़े लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया है। इनमें कई मामले वर्षों से लम्बित थे। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने अधिकारियों को समयसीमा के...

गाजियाबाद। जीडीए में संपत्ति से जुड़े लंबित करीब ढाई हजार प्रकरणों का छह माह के दौरान निस्तारण किया गया है। इसमें कई प्रकरण ऐसे हैं, जो कई साल से लंबित पड़े थे। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने लोगों की समस्याओं का तय समयसीमा के भीतर निस्तरण करने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्राधिकरण में लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने की प्रक्रिया बेहतर की गई। साथ ही प्राधिकरण में संपत्ति से जुड़े लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर सुबह दस से दो बजे तक इनके निस्तारण पर फोकस हो रहा था। इस दौरान संपत्ति से जुड़े म्यूटेशन, रिफंड, डुप्लीकेट आर्डर, फ्री होल्ड, रजिस्ट्री आदि प्रकरण का निस्तारण किया गया। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि छह महीने के दौरान ढाई हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। इसें सबसे अधिक म्यूटेशन के मामले सामने आए, जो बाबुओं की लापरवाही के कारण कई महीनों से लंबित पड़े थे। साथ ही बाबुओं को सख्त आदेश दिया है कि वे अपने काम को पूरी ईमानदारी से तय समयसीमा के भीतर करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।