छत पर सो रहे व्यक्ति का मोबाइल चोरी
लोनी के बुध नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति का मोबाइल चोरों ने चुरा लिया। लाल मोहम्मद ने बताया कि वह 1 मई को छत पर सोने गए थे और उनका मोबाइल चारपाई पर रखा हुआ था। जब उन्होंने देर रात आंख खोली, तो मोबाइल...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 15 May 2025 04:37 PM

लोनी। लोनी थाना क्षेत्र की बुध नगर कॉलोनी में छत पर सो रहे व्यक्ति का मोबाइल चोरों ने चुरा लिया। लाल मोहम्मद बुध नगर कॉलोनी में परिवार समेत रहते है। उन्होंने बताया कि 1 मई को वह खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे। उनका मोबाइल चारपाई पर उनके तकिया के पास रखा हुआ था। देर रात आंख खुलने पर मोबाइल नहीं मिला। उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।