India Bans Trade with Turkey and Azerbaijan Amid Growing Boycott Campaign तुर्किये और अजरबैजान के उत्पादों का विरोध, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia Bans Trade with Turkey and Azerbaijan Amid Growing Boycott Campaign

तुर्किये और अजरबैजान के उत्पादों का विरोध

दिल्ली के व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने तुर्किये और अजरबैजान के उत्पादों की खरीद-बिक्री न करने की अपील की है। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि जो देश भारत के खिलाफ हैं, उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 May 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
तुर्किये और अजरबैजान के उत्पादों का विरोध

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। तुर्किये और अजरबैजान के उत्पादों का विरोध बढ़ने लगा है। व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने दिल्ली के 100 बाजारों में इन दोनों देशों के उत्पादों की खरीद और बिक्री न करने की अपील करते हुए अभियान चलाया है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि जो देश भारत के खिलाफ दुश्मन देश का समर्थन कर रहे हैं, उनके साथ कारोबार करना उचित नहीं है। भारत के लोगों से कमाई करके उस रकम से पाकिस्तान को मदद दी जा रही है। अब तुर्किये और अजरबैजान के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म कर सबक सिखाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के 100 बाजारों के 700 से ज्यादा व्यापारियों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। कश्मीरी गेट बाजार से शुरू किए इस अभियान में कई अन्य बाजारों के व्यापारी भी समर्थन कर शामिल हो चुके हैं। सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा का कहना है कि केंद्र सरकार को फौरन तुर्किये और अजरबैजान के साथ-साथ चीन से आयात होने वाले सामानों पर रोक लगानी चाहिए, ताकि भारत से कमाई करके जुटाए गए फंड का इस्तेमाल पाकिस्तान की मदद करने में न किया जा सके। तुर्किये के टूरिज्म और अर्थव्यवस्था में भारत का अहम रोल है। वर्ष 2024 में भारत के 2.75 लाख लोगों ने तुर्किये की यात्रा की है। 2024 में भारत और तुर्किये के बीच 12.5 बिलियन डॉलर का कारोबार हुआ। ----- आज शपथ लेंगे व्यापारी सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि शुक्रवार को तुर्किये और अजरबैजान के उत्पादों की खरीद-बिक्री न करने के लिए शपथ ली जाएगी। इसके लिए आईटीओ के पास व्यापारी एकत्र होंगे। व्यापारी अगर इन दोनों देशों से व्यापारिक रिश्ते खत्म कर लेंगे तो केंद्र सरकार को प्रतिबंध लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इन दोनों देशों की बजाय व्यापारी अन्य देशों का विकल्प तलाश लेंगे। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शुक्रवार को दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेताओं की एक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें पाकिस्तान का समर्थन करने के कारण तुर्किये और अजरबैजान के साथ व्यापारियों द्वारा सभी वस्तुओं का आयात-निर्यात व्यापार बंद किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।