रालोद ने 68 पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया
गाजियाबाद में रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें छह उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 23 सचिव और 29 सदस्य शामिल हैं। सभी को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी...

गाजियाबाद। रालोद जिलाध्यक्ष ने बुधवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें छह जिला उपाध्यक्ष, नौ जिला महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 23 जिला सचिव और 29 सदस्य बनाए हैं। रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी में सभी को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि जिला उपाध्यक्ष पद पर जिला पंचायत सदस्य रवि वाल्मीकि, अमित त्यागी, योगेश कुमार, मनोज राठी, प्रदीप मुखिया, पूर्व सभासद विनोद गौतम, कोषाध्यक्ष तुषार बंसल, जिला महासचिव-रणजीत सिंह, ललित सैन, प्रदीप त्यागी, इरशाद रंगरेज, चंद्रपाल, जयवीर सिंह नेहरा, दीपू शर्मा, मनवीर बंसल, मुनेन्द्र विनायक बनाए हैं। इश्तखार, मनीष चौधरी, ऋषिपाल, संजय सिंह जाटव, दिनेश शर्मा, आदित्य सिंह बिट्टू, विनोद चौधरी, सत्यपाल चौधरी, विशाल सिंह, विपिन तोमर, वेदप्रकाश प्रजापति, अक्षित त्यागी, लोकेश कटारिया, करण बोबी, विकास नरेश मुंशी, सतबीर प्रजापति, मुहम्मद नफीस, आकाश प्रधान, दीपक चौधरी, देवा, हाजी असलम खां, विनोद चौधरी और रवि हरित को जिला सचिव बनाया है।
इनके अलावा जितेन्द्र मोनू, मुन्ना खान, विनोद शर्मा, सत्तार अहमद, रणवीर मलिक, सतवीर प्रजापति, आमिर सैफी, विजय पाल शर्मा, इरफान, राहुल, मुनीवर बिल्ला, प्रेम सिंह यादव, वीरेन्द्र कुमार डागर, दीपक नेहरा, विपिन तोमर राजेन्द्र सिंह जिलेदार, विजेन्द्र सिंह, कोमल चौधरी, आजाद सिंह, जितेन्द्र त्यागी, यशपाल, रहीम कुरैशी, नरेंद्र कुमार खटीक, रामकुमार, करण प्रधान, अमित कुमार प्रधान, राजेश्वरी, आलोक चौधरी, सुशील कुमार प्रजापति को सदस्य बनाया है। बागपत सांसद समेत 37 को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यकारिणी में बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह, विधायक मदन भैया, कुंवर अय्यूव अली, अमरजीत सिंह बिड्डी, अजय पाल सिंह, इंद्रजीत सिंह टीटू, अजय वीर सिंह, रणबीर दहिया, मनोज धामा, रविंद्र चौहान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।