Teenage Girl Raped by Neighbor in Loni Police Investigate युवक ने बहला फुसलाकर किशोरी से दुष्कर्म किया, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTeenage Girl Raped by Neighbor in Loni Police Investigate

युवक ने बहला फुसलाकर किशोरी से दुष्कर्म किया

लोनी में एक किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 27 April 2025 06:35 PM
share Share
Follow Us on
युवक ने बहला फुसलाकर किशोरी से दुष्कर्म किया

लोनी, संवाददाता। थाना लोनी की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी के परिजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घर पहुंचने पर यह बात मां को बताई। परिजन ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।