Gurugram Woman Murdered Over Extramarital Affair Suspect Arrested महिला की चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Woman Murdered Over Extramarital Affair Suspect Arrested

महिला की चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम के गांव बिनौला में महिला नीलम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपित विनोद कुमार ने महिला के अवैध संबंधों के चलते उसके साथ बहस के बाद कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण नीलम की अस्पताल में मौत हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवTue, 8 April 2025 09:42 PM
share Share
Follow Us on
महिला की चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गांव बिनौला में अवैध संबंधों के चलते महिला की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दो लोगों के साथ महिला के अवैध संबंधों के चलते सोमवार को वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें महिला से बहस के बाद उस पर चाकूओं से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या का मामला बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि बिनौला गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी नीलम सोमवार शाम करीब सात बजे घर पर थी। जब वह कंपनी से लौटा तो विनोद कुमार से उसकी पत्नी की बहस हो रही थी। नीलम उसे कमरे से बाहर जाने के लिए कह रही थी, लेकिन वह तैस में आ गया और विनोद ने उसकी पत्नी पर धारदार चाकू से हमला कर कई वार किए। जिससे नीलम के पेट व हाथ पर गहरे घाव हो गए गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि उसे रेवाड़ी के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला से विनोद व सुधीर के अवैध संबंध थे और महिला विनोद को दरकिनार कर रही थी। इसी बात से गुस्साए विनोद ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने मंगलवार को आरोपी विनोद निवासी गांव कंधवचक जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।