जिले का एक भी खिलाड़ी तीरंदाजी टीम में शामिल नहीं
गुरुग्राम के सोहना स्टेडियम में बिहार में होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए हरियाणा तीरंदाजी टीम का प्रशिक्षण कैंप चल रहा है। छह खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जबकि गुरुग्राम का कोई...

गुरुग्राम। बिहार में होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम के लिए हरियाणा तीरंदाजी टीम का प्रशिक्षण कैंप गुरुग्राम के सोहना स्टेडियम में लगाया गया है। यहां पर प्रदेश के विभिन्न जिले से छह खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। तीरंदाजी में गुरुग्राम का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। खेलो इंडिया यूथ गेम-2025 का आयोजन 4 से 17 मई तक बिहार में आयोजित हो रहा है। हरियाणा खेल विभाग की ओर से प्रदेश तीरंदाजी टीम को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कैंप 30 मई तक गुरुग्राम जिले को दिया गया है।
प्रशिक्षण कैंप ताऊ देवीलाल स्टेडियम सोहना में चल रहा है। जिसमें खेल विभाग के चार प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें पूजा खन्ना रोहतक, दीपक अहलावत पलवल, शीशपाल कुरुक्षेत्र, रविंद्र शर्मा सोनीपत से शामिल है। हरियाणा टीम में तीरंदाजी के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें सौरव, चेतन, एकता रानी, मनवीर, तमन्ना गुलिया, मोहित डागर शामिल है।
गुरुग्राम मंडल के खेल उपनिदेशक गिर्राज सिंह ने बताया कि कैंप में खिलाड़ियों को अच्छे प्रशिक्षण व रहने के लिए होटल में व्यवस्था की गई है। खेलो इंडिया यूथ में हरियाणा से 22 खेलो में 305 खिलाड़ी हिस्सा। तीरंदाजी को छोड़कर बाकी 21 खेलों में खिलाड़ियों को विभिन्न जिले में कैंप लगाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें गुरुग्राम के खिलाड़ी शामिल है। गेम्स के अनुसार ही प्रदेश की टीम हिस्सा लेने के लिए जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।