Rao Narbir Singh Listens to PM Modi s Mann Ki Baat Condemns Kashmir Attack पीएम की मन की बात में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया का भरोसा: मंत्री, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsRao Narbir Singh Listens to PM Modi s Mann Ki Baat Condemns Kashmir Attack

पीएम की मन की बात में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया का भरोसा: मंत्री

गुरुग्राम में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और विश्वास दिलाया कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 27 April 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
पीएम की मन की बात में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया का भरोसा: मंत्री

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को सिविल लाइंस में अपने कार्यालय पर लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएम ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा। हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को कठोरतम जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम किसी भी लोकतांत्रिक देश का सबसे बड़ा संवाद का कार्यक्रम है। जिसे देश के लोगों ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है।पर्यावरण मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस अभियान के एक साल पूरे हो रहे हैं। इसके तहत देश-भर में मां के नाम पर 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सार्थक अभियान आमजनमानस के बीच एक गहरी पैठ बना चुका है। यह ऐसा अभियान है जिसे बिना किसी लक्ष्य के जितना आगे ले जाया जाएगा। हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए यह उतना ही हितकारी होगा। राव नरबीर सिंह ने पीएम द्वारा कार्यक्रम में किसानों द्वारा कर्नाटक के मैदानी इलाकों में सेब उगाने के प्रयासों का जिक्र कर प्रदेश के किसानों इन प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए परंपरागत खेती को छोड़कर खेती में नवाचार तथा नए प्रयोगों को अपनाने का आह्वान किया। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को खेती में जोखिम से मुक्त रखने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं क्रियांवित की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।