साइबर धोखाधड़ी में गुरुग्राम में 3 गिरफ्तार, मोटे रिटर्न का करते थे वादा; दुबई से कनेक्शन
गुरुग्राम पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मोटे रिटर्न का वादा कर स्टॉक ट्रेडिंग योजनाओं में निवेश करने के बहाने लोगों से ठगी करते थे। आरोपियों में से एक दुबई स्थित साइबर जालसाजों के संपर्क में था।

गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान गुजरात के राजकोट जिले के रिम्पल दुधागरा, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी अखलाक अहमद और उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के शहाबुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दुधागरा को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया, जबकि अहमद और अंसारी को गुरुवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अहमद लोगों को उनके बैंक खाते का विवरण प्राप्त करने के लिए नकद रुपए देने का लालच देता था और इन खातों में आने वाले रुपए में से अंसारी को दो प्रतिशत कमीशन देता था।
सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) प्रियांशु दीवान ने बताया कि अंसारी टेलीग्राम ग्रुप के जरिए साइबर जालसाजों के संपर्क में आया था। उसने अहमद से बैंक खाते खरीदकर उन्हें दुबई में किसी आदमी को तीन प्रतिशत कमीशन पर बेच देता था। उन्होंने बताया कि अंसारी कई बार दुबई भी जा चुका है। आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।ी है।