रामगंगा नदी पुल की मरम्मत का काम शुरू
रामगंगा नदी पर बने पुल के सुधार कार्य की शुरुआत आज से हो गई है। पुल की मरम्मत का काम पहले 27 मई से शुरू होना था, लेकिन वैकल्पिक मार्गों की स्थिति को लेकर विरोध के कारण काम नहीं हो पाया। डीएम ने अब...
चौखुटिया। रामगंगा नदी पर बने पुल के सुधारीकरण का काम आज से शुरू हो गया है। पुल की मरम्मत का काम 27 मई से होना था। सुबह आठ बजे से कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाले पुल पर आवाजाही बंद होनी थी। पुल की मरम्मत के लिए 20 दिन का समय रखा गया था। लेकिन वैकल्पिक मार्गों के ठीक नहीं होने के कारण गेवाड़ समिति ने विरोध करना शुरू कर दिया। समिति की ओर से मोटर मार्गों और पैदल रास्तों को पुख्ता करने के बाद ही काम शुरू करने की मांग रखने के बाद कार्य शुरू नहीं हो सका था। बुधवार शाम डीएम आलोक कुमार पांडेय की ओर से आखिरकार पुल के मरम्मत कार्य को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार आज यानी गुरुवार से मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। डीएम ने दस दिन के भीतर पुल का मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा संबंधित कार्यदायी संस्था से वैकल्पिक मार्ग को भी सुविधाजनक बनाने को कहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।