9-Year-Old Binita Chetri Shines as Runner-Up in Britain s Got Talent Bringing Glory to India ब्रिटेन गॉट टैलेंट में बिनीता चेतरी ने इतिहास रचा , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi News9-Year-Old Binita Chetri Shines as Runner-Up in Britain s Got Talent Bringing Glory to India

ब्रिटेन गॉट टैलेंट में बिनीता चेतरी ने इतिहास रचा

गुवाहाटी, एजेंसी। असम के करबी आंगलोंग जिले के एक छोटे से गांव

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
ब्रिटेन गॉट टैलेंट में बिनीता चेतरी ने इतिहास रचा

गुवाहाटी, एजेंसी। असम के करबी आंगलोंग जिले के एक छोटे से गांव तालबालीजान की 9 वर्षीय बिनीता चेतरी ने ‘ब्रिटेन गॉट टैलेंट में दूसरा रनर-अप (तीसरा स्थान) हासिल कर भारत का नाम रोशन किया है। इस असाधारण उपलब्धि के बाद से पूरे देश में बिनीता की सराहना हो रही है। बिनीता का यह प्रदर्शन भारत की ओर से शो के फिनाले तक पहुंचने वाली पहली प्रतिभागी के रूप में दर्ज हुआ। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी बिनीता को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने ब्रह्मपुत्र से लेकर थेम्स तक के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। शनिवार रात हुए शो के फिनाले में ब्रिटिश जादूगर हैरी मोल्डिंग विजेता बने, जबकि एलईडी डांस ग्रुप द ब्लैकआउट्स दूसरे स्थान पर रहा।

बिनीता के नृत्य में बेकफ्लिप जैसे कठिन स्टंट भी शामिल रहे, जिन्होंने जजों और दर्शकों को हर बार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बिनीता ने अपने प्रशंसकों का आभार जताया है। बिनीता के पिता, अमर चेतरी, एक छोटे स्तर पर ब्रॉयलर पोल्ट्री फार्म चलाते हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। बेटी की प्रतिभा पहचानते हुए उन्होंने पहले गुवाहाटी और फिर जयपुर में उसकी डांस ट्रेनिंग की व्यवस्था की, जिसमें उनकी मौसी अमृता देवी और कोरियोग्राफर हार्दिक रावत ने मार्गदर्शन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।