साइबर ठगी का शिकार न बनें, सतर्कता अपनाएं
पिथौरागढ़ में पुलिस की साइबर सेल, एफएफयू और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में लोगों को डिजिटल अरेस्ट, चाइनीज लोन एप घोटाले, सैक्सटॉर्शन, फेक कॉल्स और...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 1 June 2025 05:06 PM

पिथौरागढ़। नगर में पुलिस की साइबर सेल, एफएफयू व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। साइबर सेल प्रभारी मनोज पांडे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को डिजिटल अरेस्ट, चाइनीज लोन एप घोटाले, सैक्सटॉर्शन फेक कॉल्स और ईमेल फ्रॉड की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अपराधी सोशल मीडिया,फोन कॉल या मोबाइल एप्स के माध्यम से आम नागरिकों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा। यहां कांस्टेबल मनोज कुमार, आनंद राणा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।