Arjun Ram Meghwal Questions Legal Exemptions for Sonia and Rahul Gandhi Amid ED Actions क्या सोनिया और राहुल गांधी पर नहीं लागू होता कानून: मेघवाल, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsArjun Ram Meghwal Questions Legal Exemptions for Sonia and Rahul Gandhi Amid ED Actions

क्या सोनिया और राहुल गांधी पर नहीं लागू होता कानून: मेघवाल

केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उदयपुर में कहा कि सोनिया और राहुल गांधी पर कानून लागू होता है। ईडी द्वारा आरोपियों के रूप में नामित किए जाने के बाद हो रही हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 April 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
क्या सोनिया और राहुल गांधी पर नहीं लागू होता कानून: मेघवाल

उदयपुर, एजेंसी। केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर क्या कानून लागू नहीं होता है। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा दोनों नेताओं को आरोपी बनाए जाने के बाद हो रही हिंसा का जिक्र करते हुए उदयपुर में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि ये मामला लंबे समय से लंबित है। ईडी अपना काम कर रही है। हमने ईडी को नहीं बनाया है, कांग्रेस शासनकाल में इसका गठन हुआ। अब कांग्रेस के लोग ईडी दफ्तर जा रहे हैं। प्रदर्शन दबाव बनाने का जरिया है। अगर किसी को एजेंसी की कार्रवाई पर विश्वास नहीं है तो अदालत जा सकता है, लेकिन कानून का उल्लंघन किसी हाल में नहीं होना चाहिए।

........

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।