Assam Police Arrests 27 Including MLA After Pahalgam Attack Linked to Pakistan पाकिस्तान का बचाव करने पर अब तक 27 गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAssam Police Arrests 27 Including MLA After Pahalgam Attack Linked to Pakistan

पाकिस्तान का बचाव करने पर अब तक 27 गिरफ्तार

गुवाहाटी में, असम पुलिस ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का बचाव करने के लिए 27 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक विधायक भी शामिल है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 29 April 2025 04:20 PM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान का बचाव करने पर अब तक 27  गिरफ्तार

गुवाहटी, एजेंसी पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का बचाव करने के मामले में असम पुलिस ने अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक विधायक भी शामिल है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ‘एक्स पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आतंकी हमले के बाद से सोमवार रात तक 27 राष्ट्र विरोधी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनमें एआईयूडीएफ का एक विधायक भी शामिल है।

गिरफ्तार किए गए लोगों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। सरमा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून से संबंधित प्रावधान भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान व भारत के बीच में कोई समानता नहीं है। दोनों दुश्मन देश हैं और हमें उसी तरह रहना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।