Assam Women Congress Protests Against Chief Minister Himanta Biswa Sarma हिमंता के खिलाफ प्रदर्शन करेगी उत्तर-पूर्व राज्यों की महिला कांग्रेस, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAssam Women Congress Protests Against Chief Minister Himanta Biswa Sarma

हिमंता के खिलाफ प्रदर्शन करेगी उत्तर-पूर्व राज्यों की महिला कांग्रेस

शब्द : 154 --------------- गुवाहटी, एजेंसी उत्तर-पूर्व राज्यों की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता असम के

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 4 May 2025 04:40 PM
share Share
Follow Us on
हिमंता के खिलाफ प्रदर्शन करेगी उत्तर-पूर्व राज्यों की महिला कांग्रेस

शब्द : 154 --------------- गुवाहटी, एजेंसी उत्तर-पूर्व राज्यों की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। संगठन सरमा से महिलाओं पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर माफी की मांग कर रहा है। असम प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता ने पंचायत चुनाव के दौरान महिलाओं पर टिप्पणी कर समस्त सरकारी महिला कर्मचारियों का अपमान किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसी क्रम में उत्तर-पूर्व राज्यों की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक संयुक्त फोरम बनाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे और उनका पुतला फूंका जाएगा। गोस्वामी ने कहा कि जब तक हिमंता अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेंगे।

उन्होंने बताया कि संगठन की असम इकाई ने इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने सरमा के कथित टिप्पणी की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।