Ben Stokes Likely to Succeed Jos Buttler as England s ODI Captain After Resignation खेल : स्टोक्स हो सकते हैं इंग्लैंड के सीमित ओवरों के नए कप्तान, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBen Stokes Likely to Succeed Jos Buttler as England s ODI Captain After Resignation

खेल : स्टोक्स हो सकते हैं इंग्लैंड के सीमित ओवरों के नए कप्तान

जोस बटलर के इस्तीफे के बाद बेन स्टोक्स सीमित ओवरों के प्रारूप में इंग्लैंड के नए कप्तान बन सकते हैं। ईसीबी के निदेशक रॉब की ने स्टोक्स की कप्तानी क्षमताओं की सराहना की है। स्टोक्स अबुधाबी में इंग्लैंड...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 7 March 2025 03:41 PM
share Share
Follow Us on
खेल : स्टोक्स हो सकते हैं इंग्लैंड के सीमित ओवरों के नए कप्तान

लंदन, एजेंसी। जोस बटलर के इस्तीफे के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स सीमित ओवरों के प्रारूप में अगले कप्तान हो सकते हैं। ईसीबी के निदेशक रॉब की ने कहा कि खुद को अविश्वसनीय रणनीतिकार साबित कर चुके इस करिश्माई हरफनमौला के नाम पर विचार नहीं करने वाला मूर्ख ही होगा। स्टोक्स अबुधाबी में इंग्लैंड लायंस अभ्यास समूह के साथ हैं। वह भारत के खिलाफ जून से अगस्त तक होने वाली पांच टेस्ट की सीरीज तक फिट हो जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के एक भी जीत दर्ज नहीं करने के बाद बटलर ने टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले भारत में सीरीज में भी उसे पराजय मिली। 33 वर्षीय स्टोक्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर थे। उन्होंने 2023 विश्व कप के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेली है जब उन्होंने इस प्रारूप से विदा लेने का अपना फैसला वास ले लिया था।

रॉब ने कहा, स्टोक्स सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से है। उसके नाम पर विचार नहीं करने वाला मूर्ख होगा। वह अविश्वसनीय रूप से अच्छा रणनीतिकार है जो हमने टेस्ट क्रिकेट में देखा। वह खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा पाता है। वह ऐसा इंसान है जो दबाव के हालात में खिलाड़ियों की ढाल बनकर उन्हें खुद पर भरोसा रखने में मदद करता है। स्टोक्स का कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ भी अच्छा तालमेल है जिससे उनकी दावेदारी को बल मिलता है। मैकुलम के सीमित ओवरों का प्रभार भी संभालने के बाद से इंग्लैंड ने 11 में से 10 मैच गंवाए हैं। वहीं 2022 से इंग्लैंड ने 35 में से 32 टेस्ट जीते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।