Bihar Day Celebration Delhi BJP Leaders Acknowledge Bihar s Contributions ज्ञान और शौर्य का प्रतीक है बिहार : सचदेवा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBihar Day Celebration Delhi BJP Leaders Acknowledge Bihar s Contributions

ज्ञान और शौर्य का प्रतीक है बिहार : सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने बिहार दिवस पर शुभकामनाएं दीं। सचदेवा ने बिहार को ज्ञान और शांति का प्रतीक बताया, जबकि जयसवाल ने दिल्ली में बिहारियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 March 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
ज्ञान और शौर्य का प्रतीक है बिहार : सचदेवा

नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने शनिवार को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो जारी किया। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि ज्ञान, शांति, अध्यात्म और शौर्य का एक नाम है बिहार। बिहार के भाई-बहनों ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है। दिलीप जयसवाल ने कहा कि दिल्ली की धरती पर भी बिहार के लोगों ने लगातार विकास में सहयोग दिया है। बिहार के नाम को संस्कार और मेहनत के बल पर लगातार आगे बढ़ाने के लिए हम तत्पर हैं। सचदेवा ने कहा कि बिहार के गौरवशाली इतिहास और उसकी उपलब्धियों को अगर आगे बढ़ाने का किसी ने काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।