पश्चिम बंगाल के मंत्री पाकिस्तानी नेता की तरह बोल रहे : भाजपा
कोलकाता में मंत्री फिरहाद हकीम की विवादित टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हकीम ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कहा कि 'बड़े देश के डर से सशस्त्र बलों को रोका गया।' भाजपा ने हकीम को...

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम की विवादित टिप्पणी पर भाजपा ने पलटवार किया है। हकीम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ‘बड़े देश के डर से सशस्त्र बलों को रोक दिया गया। इसपर भाजपा ने कहा कि वह पाकिस्तानी नेता की तरह बोल रहे हैं। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने टीएमसी के वरिष्ठ नेता हकीम पर निशाना साधा और उन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर विवादित टिप्पणी देने का आरोप लगाया। हकीम का जवाब देते हुए मालवीय ने ‘एक्स हैंडल पर लिखा कि फिरहाद हकीम जो कह रहे हैं, उसे ध्यान से सुनिए।
हकीम ने ही कोलकाता के कुछ हिस्सों को मिनी पाकिस्तान कहा था और खुलेआम भारत को इस्लामिक राज्य बनाने का सपना देखा था। अब, अपनी नेता ममता बनर्जी के स्पष्ट निर्देशों के तहत, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित टिप्पणी की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।