Celebrating Peace and Harmony Indian People s Theatre Association Launches Ham Bapu Ke Log देश में शांति और सदभाव के लिए शुरू हुआ अभियान, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCelebrating Peace and Harmony Indian People s Theatre Association Launches Ham Bapu Ke Log

देश में शांति और सदभाव के लिए शुरू हुआ अभियान

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता देश में शांति और सदभाव के लिए राजधानी के

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
देश में शांति और सदभाव के लिए शुरू हुआ अभियान

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता देश में शांति और सदभाव के लिए राजधानी के जवाहर भवन में इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन और अन्य संगठनों द्वारा हम बापू के लोग, एक दिया शांति और सदभाव के लिए कार्यक्रम शुरू किया गया। इसका औपचारिक उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता सैयदा हमीद ने एक बच्ची द्वारा हाथ में लिए दिये में दो बूंद तेल डालकर किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह का माहौल है उसमें यह आयोजन बच्चों के भविष्य के लिए जरूरी है। इससे पूरे देश में शांति और सदभावना का माहौल बनेगा। इस अवसर पर इप्टा के अध्यक्ष प्रसिद्ध गांधीवादी नाट्य निर्देशक प्रसन्ना ने कहा कि दिया में जो तेल है वह शांति, सदभाव, सहयोग और प्रेम भाईचारा का प्रतीक है।

यह आयोजन देशभर में होगा। यह श्रमदान, नाटक, कथा, कहानी जिस भी रूप में होगा उस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बच्चों के द्वारा जलाए गए दिए में दो बूंद तेल डालेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले हम लोगों ने ढाई आखर प्रेम के साथ हम देश के विभिन्न हिस्सों में गए। देश भर में जाने का एक सुंदर अनुभव हुआ। जिसमें लोगों के बीच प्रेम, सदभाव, सहयोग दिखाई दिया। हम यह दिया लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सबके पास जाएंगे और उनसे दो बूंद तेल डालने का आग्रह करेंगे। इस अवसर खेल तमाशा ग्रुप ने गायन प्रस्तुत किया। इसके अलावा नागरिकों को जागरूक करने के लिए अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।