सरकार बहाने बनाने की बजाय काम करे : कांग्रेस
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद दिल्ली की जनता की उम्मीदें...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को बयान जारी कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार को अब बिना कोई बहाना बनाए जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा का मेयर बनने के बाद अब राजधानी में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। इससे दिल्ली की जनता की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता पूछ रही है कि तीनों लैंडफिल साइटों को कब तक खत्म किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की पेंशन कब तक बहाल होगी। अनधिकृत कॉलोनियों पर हाउस टैक्स और कूड़ा सरचार्ज की जो तलवार लटकी है उससे कब तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इन कार्यों की समयसीमा तय करनी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।