Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Municipal Corporation Cracks Down on Illegal Construction in Paharganj and Shahdara
पहाड़गंज-शाहदरा में अतिक्रमण हटाए गए
नगर निगम ने शुक्रवार को पहाड़गंज और शाहदरा दक्षिण जोन में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। पहाड़गंज में 40 पुराने वाहनों और एक टन निर्माण सामग्री को जब्त किया गया। शाहदरा में अवैध निर्माण को हटाने...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 May 2025 09:59 PM

नई दिल्ली, व.सं.। नगर निगम ने शुक्रवार को सिटी सदर पहाड़गंज जोन और शाहदरा दक्षिण जोन में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। सिटी सदर पहाड़गंज जोन में आजाद मार्केट से सटे पुल मिठाई, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, माता सुंदरी देवी रोड पर कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खड़े 40 पुराने वाहनों को जब्त किया गया। साथ ही, एक टन निर्माणाधीन सामग्री को जब्त किया गया। वहीं, शाहदरा दक्षिण जोन के कृष्णा नगर वार्ड में अंदरूनी सड़कों व अन्य क्षेत्र से अवैध निर्माण को हटाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।