शाहदरा जिले से 16 बांग्लादेशी पकड़े गए
दिल्ली पुलिस ने सीमापुरी से 16 बांग्लादेशियों को पकड़ा, जिनमें 4 पुरुष, 5 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। ये सभी 18-19 साल पहले रोजगार की तलाश में अवैध रूप से भारत आए थे। पुलिस अब उन्हें एफआरआरओ के...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 June 2025 07:52 PM

नई दिल्ली, का.सं.। शाहदरा पुलिस ने शुक्रवार को सीमापुरी से 16 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। इनमें चार पुरुष, पांच महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। पुलिस को 30 मई को कुछ संदिग्ध अवैध बांग्लादेशियों के यूपी-दिल्ली सीमा के पास शहीद नगर से होते हुए सीमापुरी में प्रवेश करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब पुलिस सभी को एफआरआरओ के समक्ष पेश करके वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे करीब 18-19 साल पहले बांग्लादेश स्थित अपने गांवों से रोजगार की तलाश में अवैध रूप से भारत आए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।