Exhibition to Connect Youth with Cultural and Religious Heritage in Delhi जनता के लिए पुराने दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाएगा दिल्ली अभिलेखागार विभाग- सिरसा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsExhibition to Connect Youth with Cultural and Religious Heritage in Delhi

जनता के लिए पुराने दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाएगा दिल्ली अभिलेखागार विभाग- सिरसा

- युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत से जोड़ेगी प्रदर्शनी नई दिल्ली, कार्यालय

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 May 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
जनता के लिए पुराने दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाएगा दिल्ली अभिलेखागार विभाग- सिरसा

- युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत से जोड़ेगी प्रदर्शनी नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली अभिलेखागार विभाग की ओर से जल्द ही जनता के लिए पुराने दस्तावेजों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऐतिहासिक दस्तावेजों के साथ पुराने सरकारी रिकार्ड भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य राजधानी की पारंपरिक अभिलेखीय धरोहर को आम लोगों के बीच प्रदर्शित करना है। यह जानकारी पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी। मंत्री ने बताया कि यह प्रदर्शनी दिल्ली के इतिहास को जानने-समझने में लोगों की रुचि बढ़ाएगी। इसमें सिख धार्मिक संस्थाओं और साहित्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

प्रदर्शनी युवा पीढ़ी को दिल्ली की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ने में सहायक होगी। ---------- दस्तावेजों के संग्रह का किया था निरीक्षण बीते दिनों मंत्री ने कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया स्थित दिल्ली अभिलेखागार विभाग का निरीक्षण किया था। उस दौरान मंत्री ने विभाग को इससे संबंधित प्रदर्शनी लगाने पर जोर दिया था। उस दौरान उन्होंने विभाग की रिकार्ड प्रबंधन प्रणाली और दस्तावेजों के संग्रह का निरीक्षण किया था। उन्होंने सरकारी फाइलों, ऐतिहासिक पत्राचार, पांडुलिपियों, पुराने नक्शों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का भी अवलोकन किया था। मंत्री को विभाग द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक संरक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई, जिसमें रोकथाम और मरम्मत दोनों तरह की विधियां शामिल हैं। उन्होंने माइक्रोफिल्म रीडर का निरीक्षण किया और जर्मन तकनीक की सहायता से हो रहे पांच करोड़ से अधिक पृष्ठों के दीर्घकालिक संरक्षण की प्रक्रिया को समझा। मंत्री ने सिख विरासत से जुड़े पुराने दस्तावेजों और धार्मिक संस्थानों के ऐतिहासिक विकास से संबंधित पत्राचार भी देखा। ------- समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने ढांचे और संसाधनों से जुड़ी चुनौतियों को भी सामने रखा। जिसपर मंत्री ने कहा कि दिल्ली अभिलेखागार विभाग हमारे राजधानी क्षेत्र के दस्तावेजी इतिहास के संरक्षण में अहम भूमिका निभाता है। मंत्री ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर जल्द समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। इस दौरान मंत्री ने भगत सिंह अभिलेखागार और शोध केंद्र का भी दौरा किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।